{"_id":"68388e3f57844cf9b30d1c07","slug":"injured-by-shooting-in-old-dispute-etah-news-c-163-1-eta1003-134212-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुराने विवाद में गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुराने विवाद में गोली मारकर किया घायल
Thu, 29 May 2025 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 29 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव जटौराभान में बृहस्पतिवार को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। घायल और हमलावर युवक दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
जटौराभान के मदनसिंह का पुत्र दिनेश और नगला कल्हू के हकीम सिंह के पुत्र दिनेश दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को नगला कल्हू का दिनेश किसी काम से जटौराभान आया हुआ था। यहां उसका अपने रिश्तेदार दिनेश से विवाद हो गया। इस पर नगला कल्हू के दिनेश ने उसको गोली मार दी।
गोली लगने पर जटौराभान का दिनेश घायल हो गया। दिनेश के घायल होने पर गांव में भगदड़ मच गई। घायल युवक को मेडिकल कालेज भेजा गया है। थाना प्रभारी किशोरीलाल मीणा ने कहा इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हमलावर और घायल युवक दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं। जिनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।