{"_id":"63cec8fdd35df62d7c02573d","slug":"information-about-kidnapping-of-saria-trader-found-after-seven-hours-etah-news-agr561169566-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सरिया व्यापारी के अपहरण होने की सूचना, सात घंटे बाद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सरिया व्यापारी के अपहरण होने की सूचना, सात घंटे बाद मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित एक सरिया व्यापारी के अपहरण होने की सूचना पर सोमवार को पुलिस सात घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारी की तलाश में टीमों को लगा दिया गया। करीब सात घंटे बाद व्यापारी अवागढ़ में मिल गया।
शिकोहाबाद रोड निवासी राजकुमार लोधी उर्फ राजवीर सोमवार की सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए निकले थे। नौ बजे तक घर न लौटने पर भाई प्रमोद लोधी ने पुलसि को अपहरण होने की सूचना दी। दोनों भाई आवास के सामने ही संयुक्त रूप से सीमेंट, सरिया का कारोबार करते हैं। व्यापारी का अपहरण होने की जानकारी मिलते ही एसएसपी उदय शंकर सिंह वहां पहुंचे और पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर लगा दिया गया।
परिजनों ने एसएसपी को बताया कि एक प्लॉट को लेकर मामला चल रहा है। इसको लेकर अपहरण होने की आशंका है। दोपहर करीब 1 बजे व्यापारी वह अवागढ़ किला के पास मिल गए। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि अपहरण की सूचना पर सुबह से ही पुलिस ढूंढ़ने में लग गई थी। दोपहर में अवागढ़ में होने की जानकारी पर खुद गए। अपहरण की कोई बात नहीं है, वह किसी अन्य कारण से ही चले गए थे।
विज्ञापन
यह है प्लॉट का मामला
व्यापारी के भाई प्रमोद लोधी ने बताया कि शिकोहाबाद रोड पर संतोष जोशी से एक प्लॉट खरीदने का सौदा हुआ है, पांच लाख एडवांस भी दे दिया। प्लॉट खरीदने के लिए एक पैतृक मकान को बेचना पड़ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने मोहल्ला भगीपुर के एक अन्य व्यक्ति को अधिक रकम में प्लॉट बिक्री कर दिया है। इसी बात का सदमा लगने से सुध-बुध खो जाने से चले जाने की बात कही जा रही है।