फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Independence Day 2024 policemen took out Tiranga Yatra After flag hoisting at Awagarh thana in Etah

Independence Day 2024: अवागढ़ थाने में ध्वजारोहण के बाद निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों में जागृत किया सुरक्षा भाव

Thu, 15 Aug 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस 2024 पर अवागढ़ थाने में ध्वजारोहण के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें थाना क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। नगर में भ्रमण करके लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया।

विज्ञापन
Independence Day 2024 policemen took out Tiranga Yatra After flag hoisting at Awagarh thana in Etah
Independence Day 2024: अवागढ़ थाने में ध्वजारोहण के बाद निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थानों में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में अवागढ़ थाने में थानाध्यक्ष कपिल नैन ने ध्वजारोहण किया। पुलिस स्टाफ को साथ लेकर नगर में तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया।  

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा कि आज हम जो आजादी का जश्न मना रहे हैं, वह हमें कष्टों से प्राप्त हुई है। इसके लिए हमारे महापुरुषों और पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। आज एक बार फिर हम लोग देश और समाज में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लें। हमें आने वाली पीढ़ी में अपने देशभक्ति का भाव जागृत करना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी बताना पड़ेगा कि हमारे पूर्वजों ने कितने कष्ट झेले हैं। आज हमारे देश के लोग भिन-भिन्न जातियों, धर्म में बंटे जा रहे हैं। इन सभी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे पुलिस डिपार्टमेंट पर है। इसको हमें भली भांति निभाना है। किसी भी धर्म और जाति का व्यक्ति हो, समान रूप से सभी को न्याय और सुरक्षा देने का दायित्व है। 

विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद  

इस मौके पर चौकी इंचार्ज वसुंधरा महेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, उप निरीक्षक आनंद कुमार, कौशल कुमार, राम तेज, जयप्रकाश, मुकेश गौतम, उदयवीर सिंह, जेपी सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed