फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   increase the eye problem

धूल से जिले में बढ़ रही नेत्र रोगियों की संख्या

Wed, 10 Mar 2021 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
increase the eye problem
जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मरीजो की लगी भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
आंखों के लिए धूल और धुआं घातक होता है, लेकिन शहर में हर तरफ कार्य के चलते धूल उड़ रही है। इससे लोगों की आंखों में दिक्कत आ रही है। चिकित्सकों का कहना है आंख में धूल जाने से नेत्र रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके चलते शहर की अधिकांश सड़के खुदी पड़ी हैं। इन सड़कों से उड़ने वाली धूल के कारण लोग नेत्र रोग का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी सोहनलाल शर्मा का कहना है। अस्पताल में उनके पास 175 से 200 मरीज प्रतिदिन नेत्र रोग के पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जहां 50 प्रतिशत मरीज एलर्जी के शिकार होते हैं। उन्होंने बताया एलर्जी रोग आंख में धूल जाने के कारण होता है। कभी-कभी यह रोग कोर्नियां भी खराब कर देता है। ऐसे में व्यक्ति को आंख का ऑपरेशन कराना पड़ता है। उन्होंने बताया एलर्जी के कारण व्यक्ति ग्लूकोमा रोग का शिकार भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है ग्लूकोमा रोग
नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ग्लूकोमा रोग होने पर व्यक्ति के सिर में दर्द की शिकायत रहती है। वहीं काला पानी भी निकलता रहता है। ऐसे में व्यक्ति आंख पर दबाव डालता है इससे व्यक्ति ग्लूकोमा रोग का शिकार हो जाता है।

एलर्जी से बचने के उपाय
दिन में प्रत्येक व्यक्ति को चार से पांच बार साफ पानी से आंखों को धोना चाहिए। बार-बार आंख को मसलने से बचना चाहिए। हो सके तो प्रत्येक व्यक्ति आंख में एंटी एलर्जिक दवा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed