फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inam Nagar dominated the Nyaya Panchayat level sports competition.

Etah News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में इनाम नगर का रहा दबदबा

Thu, 16 Oct 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Inam Nagar dominated the Nyaya Panchayat level sports competition.
हयातपुर न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बालक। स्रोत विद्यालय
मिरहची। क्षेत्र के गांव हयातपुर माफी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को कराई गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय इनाम नगर के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में बालक-बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग में इनाम नगर की टीम विजयी रही। खो-खो प्रतियोगिता में हयातपुर माफी विद्यालय की टीम जीती। 50 मीटर दौड़ में क्वातगंज के तन्मय प्रथम, इनाम नगर के जयदेव द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में इनाम नगर के केशव प्रथम, भरत द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में इनाम नगर की खुशी प्रथम, वंशिका द्वितीय रहीं। पीटीआई जयराम सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मारहरा के मंत्री हाकिम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर के विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन





खेलकूद प्रतियोगिता में नगला तुर्शी प्रथम और मीसाखुर्द द्वितीय

अवागढ़। नूहंखास न्याय पंचायत की बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला तुर्शी प्रथम, मीसाखुर्द द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय नगला बसु तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में सूरज, डौली प्रथम, अमित और खुशी द्वितीय, अल्ताव और काव्या तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में दिव्या, ध्रुव, सूरज, खुशी प्रथम रही। प्राची, कुलदीप, अमित, डौली द्वितीय रही। मोनिका, तेजवीर, जलीस, काव्या तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में तानिष, संध्या, अमित, भारती प्रथम रही। ध्रुव, रानी, जलीस, खुशी द्वितीय रही। अतुल, मानवी, दिव्यांश तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अनीस, संध्या, विशाल प्रथम रहे। लंबी कूद में जलीस, भारती, अनीस, भाग्यश्री प्रथम रही। अल्ताव, अतुल, आकांक्षा द्वितीय रही। शेर मुहम्मद, ईशु, संध्या तृतीय रही।


गोला फेंक में अतुल और आकांक्षा प्रथम, आशू एवं मोनिका द्वितीय रही। चक्का फेंक में अंकित प्रथम, अतुल द्वितीय रहे। कबड्डी में नगला तुर्शी विद्यालय की टीम विजेता और मीसखुर्द उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उड़ेरी विद्यालय की टीम विजेता और मीसाखर्द की टीम उपविजेता रही। खो-खो में बालक वर्ग में नरौरा की टीम विजेता और बालिका वर्ग में नगला तुर्शी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में आशीष कुमार, रामेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार, अरविंद सिंह, नागेश्वर सिंह, विकास, तुर्शनपाल सहित बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed