फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the new reservation, two seats slipped from OBC's account

Etah News: नए आरक्षण में ओबीसी के खाते से दो सीटें फिसली

Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the new reservation, two seats slipped from OBC's account
एटा। नगर निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए नए आरक्षण में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खाते से दो सीटें फिसल गई हैं। एटा और अलीगंज के अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका एटा में पालिकाध्यक्ष पद को लेकर सामान्य वर्ग के कई प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हुए थे। विभिन्न मौकों पर इनके पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे थे। दिसंबर माह में आरक्षण जारी होते ही इनके खेमों में मायूसी छा गई थी। सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। अब बृहस्पतिवार को जारी हुए आरक्षण में सभी वर्ग के प्रत्याशियों को मौका मिल गया है। सीट को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम को आदेश आया तो राजनीतिक हलकों में सुखिर्यों में छा गया। आरक्षण तय होने के बाद नए दावेदारों के साथ चुनाव की परिस्थितियां भी बदलना तय हैं। सभी वर्ग के चेहरे सामने आएंगे।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष की सीट दिसंबर में जारी आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। जिससे चुनाव तैयारी में जुटे निवर्तमान चेयरमैन सहित कई अन्य सामान्य वर्ग के दावेदार मायूस थे। बुधवार को जारी हुए नए आरक्षण से इन लोगों में खुशी का माहौल बन गया। अब यह सीट अनारक्षित कर दी गई है। किसी भी वर्ग का महिला-पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायतों की बात करें तो यहां भी नवगठित मिरहची नगर पंचायत की दिसंबर में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट को बदलकर अब सामान्य कर दिया गया है। हालांकि पिछड़ा वर्ग के लिए इसकी भरपाई निधौली कलां नगर पंचायत की सीट ने की है। इसे अनारक्षित से फिर पिछड़ा वर्ग कर दिया गया है।



छह नगर निकायों का बदल गए समीकरण
नगर निकायों की आरक्षण प्रक्रिया का एटा में व्यापक असर हुआ है। कुल दस में से मिरहची नगर पंचायत नवगठित है। छह निकायों में आरक्षण बदल दिया गया है। इससे मौजूदा अध्यक्षों और दावेदारों के लिए असहजता की स्थिति बन गई है। नगर पालिका जलेसर, मारहरा, नगर पंचायत अवागढ़ और राजा का रामपुर में बदलाव नहीं हुआ है।


यह है आरक्षण की स्थिति
नगर पालिका -2017- 2022-2023
एटा- महिला -अन्य पिछड़ा वर्ग-महिला
अलीगंज- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
मारहरा- अनारक्षित- अनुसूचित जाति महिला-अनुसूचित जाति महिला
जलेसर- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला


नगर पंचायत- 2017- 2022-2023
निधौली कलां -अन्य पिछड़ा वर्ग -अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग
सकीट -अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- पिछड़ा वर्ग महिला
राजा का रामपुर- अनारक्षित -अनुसूचित जाति- अनुसूचित जाति महिला
अवागढ़- अनारक्षित -अनारक्षित-अनारक्षित
जैथरा -अनारक्षित -महिला- अनारक्षित
मिरहची (नवगठित)- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed