फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the midst of the shortage, the need for DAP increased the trouble.

किल्लत के बीच डीएपी की जरूरत से और बढ़ी मुसीबत

Fri, 22 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
In the midst of the shortage, the need for DAP increased the trouble.
एटा। डीएपी की पहले से ही किल्लत चल रही है। बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी है। जैसे-तैसे डीएपी मिली तो किसानों ने बुवाई कर दी, लेकिन बरसात की वजह से बुवाई बर्बाद हो गई। अब दोबारा बुवाई के लिए फिर डीएपी खरीद रहे हैं जिसकी वजह से बुवाई की लागत और मेहनत दोगुनी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में रविवार और सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों को मुश्किल हालातों में पहुंचा दिया है। एक तरफ बाजरा व धान की खेती प्रभावित हुई है। तो दूसरी ओर आलू व सरसों की बुवाई करने वाले किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल, आलू की बुवाई के दौरान किसानों ने अपने खेत में डीएपी लगाई लेकिन बारिश होने की वजह से खेतों में पानी भर गया। अब किसान दोबारा से डीएपी खरीद कर आलू व सरसों की बुवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में पहुंची 1600 मीट्रिक टन डीएपी
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 1600 मीट्रिक टन डीएपी पहुंच चुकी है। किसानों को समय से डीएपी उपलब्ध होगी। अगर किसी किसान को दिक्कत हो रही है तो वह कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed