फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the dispute between children, sticks were used fiercely.

Etah News: बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

Tue, 27 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
In the dispute between children, sticks were used fiercely.
एटा। बच्चों के विवाद में शुरू हुई गाली-गलौज मारपीट तक जा पहुंची। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले और एक ही पक्ष के दो बच्चों व एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय की है। यहां की निवासी नगीना पत्नी भूरा ने बताया कि सोमवार को बच्चों के मध्य विवाद हो गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से दोनों पक्षों में शाम को समझौता भी हो गया था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से मामला बढ़ा और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। धीरे-धीरे नौबत हाथापाई तक आ गई और बाद में जमकर मारपीट हुई। बताया कि दूसरे पक्ष के लोगोें ने उसके घर पर हमला बोल दिया। सभी के हाथ में लाठी डंडे थे।
विज्ञापन

इसमें जहूरा बेगम, मुखिया, सरजीना व डेढ़ साल के फैजान को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, एक पक्ष को चोटें आई हैं। उसकी तहरीर मिल गई है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed