फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In-charge headmaster threw slippers at BEO, suspended

Etah News: प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बीईओ पर फेंकी चप्पल, निलंबित

Mon, 23 Sep 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
In-charge headmaster threw slippers at BEO, suspended
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र में स्थित पॉलीटेक्निक में सोमवार को बीईओ संकुल शिक्षकों के साथ यू- डायस संबंधी बैठक कर रहे थे। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बीईओ पर चप्पलों से प्रहार कर दिया। मामले में बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया नगरिया मोड़ स्थित पॉलीटेक्निक में सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी संकुल शिक्षकों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवंत आजाद पहुंचे और चप्पल से बीईओ पर हमला कर दिया। यह आचरण नियमावली के विपरीत है। इसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नौकरी के दौरान कोई महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। बीईओ ने बताया कि करीब 8 दिन पहले शिक्षक के विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय बंद मिला था। प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद थे, लेकिन उसके पास विद्यालय की चाबी नहीं थी। पूछने पर सही जवाब भी नहीं दिया था। मामले की रिपोर्ट बीएसए को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed