{"_id":"68b5d9545c0aeefefb05a233","slug":"in-bahadurpur-village-youths-were-mistaken-for-thieves-and-beaten-up-etah-news-c-163-1-eta1002-138396-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव बहादुरपुर में युवकों को चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव बहादुरपुर में युवकों को चोर समझकर पीटा
Mon, 01 Sep 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई करते ग्रामीण-स्रोत वीडियो ग्रेव
एटा। तीन युवकों को चोर समझकर गांव बहादुरपुर के लोगों ने पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ग्रामीण युवकों को चोर-चोर चिल्लाते हुए पीटते नजर आ रहे हैं। मामला मलावन थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात गांव बहादुरपुर में तीन युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। ग्रामीणों ने चोरी के शक के आधार पर युवकों को घेर लिया। पूछताछ के दौरान जब युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीण युवकों से उनका नाम-पता पूछते दिखाई दे रहे हैं।
किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि बहादुरगढ़ में युवकों की पिटाई को लेकर कोई शिकायत और जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।