{"_id":"650c81bb9362211c3a098a96","slug":"impact-action-will-be-taken-against-those-parking-buses-on-the-road-etah-news-c-163-1-sagr1016-5663-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Thu, 21 Sep 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जीटी रोड और आगरा रोड पर बसों का साम्राज्य रहता है। बसों को सड़क पर खड़ा करके ही भरा जाता है। जिसके चलते इन मार्गों पर जाम के हालात बने रहते है। जबकि जिम्मेदार आंखें मूंदे रहते हैं। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को उठाया, जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर एआरएम, व टीएसआई को आदेश जारी कर दिया है। अब सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
जीटी रोड बस स्टैंड पर सड़क पर रोडवेज बसों को खड़ा न करने के लिए कई बार आदेश हो चुके हैं। लेकिन बसों के चालक-परिचालक नहीं मानते। बस स्टैंड के सामने दोनों ओर तथा जीटी रोड से आगरा को जाने वाले मार्ग पर हर समय ही बसों का डेरा लगा रहता है। ऐसे में वहां जाम के हालात बने रहते हैं। स्थिति यह होती है कि लोगों को निकलने का रास्ता मिलना मुश्किल होता है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय तो हालात और बिगड़ जाते हैं। रोडवेज बसों के खड़ी होने की वजह से स्कूल बसों व अन्य वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती।
इन समस्याओं और हालाताें की खबर को अमर उजाला ने 18 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इस खबर का डीएम प्रेम रंजन सिंह ने संज्ञान लिया है। साफ कहा है कि आगरा रोड, जीटी रोड पर कोई भी रोडवेज बस सड़क पर खड़ी नहीं होनी चाहिए। बस स्टैंड के अंदर खड़ी करके सवारियां बसों में बैठाएं जाए। बस स्टैंड और इसे आसपास जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। लोगों के लिए बेहतर यातायात एवं आवागमन सुचारू रखना जरूरी है। इस स्थिति में सुधार करें। उल्लंघन करने वालों का उत्तरदायित्व तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।