फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   illigle weapon factory caught, virampur bridge

विरामपुर पुल के पास असलहा फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 16 Jan 2022 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
illigle weapon factory caught, virampur bridge
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव विरामपुर में बने पुल के पास निर्माणाधीन दुकानों में असलहा फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पकड़ लिया। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर विरामपुर पुल के पास अधबने मार्केट में छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भाग गया। जबकि हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव भिसी मिर्जापुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बरामद बोरे में 315 बोर के बने हुए 7 तमंचे, 5 कारतूस तथा भारी शस्त्र बनाने के उपकरण मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि असलहों को किसी व्यक्ति को देने एटा जा रहे थे। जिसे फरार अभियुक्त देवेंद्र जानता था। उसकी मांग पर और असलहे बनाने की बात तय हुई थी। पकड़े गए असलहों को सुन्ना नहर पुल के पास जंगल में बनाया था। भागा हुआ साथी देवेंद्र भी उसी के गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed