फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal construction demolished on railway road

रेलवे रोड पर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished on railway road
एटा। शहर में रेलवे रोड पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। प्रशासन और नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए करीब 15 फुट के अतिक्रमण को हटवाकर जमीन कब्जामुक्त कराई। कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों में भी बेचैनी का माहौल रहा। रेलवे रोड पर मनोज यादव द्वारा दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसे लेकर शासन और जिला प्रशासन में शिकायत की गई थी। बताया गया था कि सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया है। जिस पर पिछले दिनों नगर पालिका ने नापतौल भी कराई। इसमें अतिक्रमण की बात सही पाई गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर शिकायतकर्ता रवीश गोला ने सोमवार को डीएम अंकित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम के निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को एसडीएम सदर अबुल कलाम, डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत, सीओ इरफान नासिर खान, ईओ नगर पालिका डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एक बार फिर नापतौल लगाकर अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। करीब आधी-आधी दुकानें आगे से टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed