{"_id":"63a0ac0a305870552a5ef3f3","slug":"if-the-son-was-not-born-the-woman-was-beaten-up-etah-news-agr5573641116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुत्र पैदा नहीं हुआ तो महिला को पीटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुत्र पैदा नहीं हुआ तो महिला को पीटकर निकाला
विज्ञापन
एटा। पुत्र पैदा न होने पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुमित कुमारी पुत्री बालकराम निवासी गांव निजामपुर अलूपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी का कहना है कि सकीट क्षेत्र के गांव नगला पुन्नी निवसी रविंद्र सिंह के साथ 29 अप्रैल 2018 को शादी हुई थी। इसके बाद एक बेटी को जन्म दिया। पति व अन्य ससुरालीजन बेटी के जन्म से खुश नहीं थे। पुत्र को जन्म देने का ताना मारकर पिटाई की जाती थी।
आरोप है कि पति बेटी के भरण-पोषण को मायके से रुपये लेकर आने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।