फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If the government stops in the House then we will discuss the issues on the streets

Etah News: सरकार सदन में रोकेगी तो सड़कों पर करेंगे मुद्दों की चर्चा

Wed, 08 Feb 2023 09:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Feb 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
If the government stops in the House then we will discuss the issues on the streets
अलीगंज। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सहभागिता करने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में मुद्दों पर बात करने से रोका जाएगा तो हम सड़कों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को एलटीसी फार्म हाउस पर सम्मानित किया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, देशवासियों के मन की बात नहीं सुनना चाहते। सदन के अंदर किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं करने दी जाती। इसलिए राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा की।
विज्ञापन

अदाणी ग्रुप के सवाल पर खाबरी ने देश के प्रमुख दो उद्योगपतियों और प्रमुख दो शीर्ष नेताओं पर उंगली उठाते हुए कहा की राहुल गांधी ने तो पहले ही संसद में हमेशा यह सवाल उठाया। हम दो और हमारे दो का फार्मूला देश को ले डूबेगा। बगैर नाम लिए दोनों उद्योगपतियों को लुटेरा और नेताओं को उनका संरक्षक तक कह दिया। कहा कि भाजपा मंहगाई, अन्याय, अत्याचार, बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य रमेश वर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। प्रांतीय महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया, जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, मिथलेश कुमारी, अनिल सोलंकी, आदर्श मिश्रा डैनी, विनीत पाराशर, राजबहादुर, डॉ योगेश यादव, सुभाष वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed