फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If the electricity goes out even for an hour, the officers will give an explanation

शहर में एक घंटे गुल हुई बिजली तो अफसर देंगे स्पष्टीकरण

Sun, 11 Jul 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
If the electricity goes out even for an hour, the officers will give an explanation
एटा। जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद गर्मी के बीच काफी कटौती की जा रही है और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच विद्युत निगम के आला अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर में यदि एक घंटे की भी कटौती की गई तो इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को लिखित स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी फॉल्ट तो कभी ऊपर से कटौती होने की बात कही जाती है। ट्विटर से लेकर अन्य सोशल साइट्स पर लोग लगातार इसकी शिकायत निगम के उच्चाधिकारियों से कर रहे हैं। इसे लेकर दो दिन पूर्व उच्चाधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। अगर कटौती हुई तो क्यों की गई, क्या कारण था आदि सब लिखकर स्पष्टीकरण के उच्चाधिकारियों को देना होगा। नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता आरबी राय ने बताया कि दोनों एसडीओ सहित सभी जेई को निर्देश दिए हैं कि फॉल्ट होने की सूचना तत्काल दर्ज कराएं। शटडाउन लें तो स्पष्टीकरण के तौर पर पूरा विवरण लिखकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed