फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If the demand of the car is not fulfilled, then the procession should not be brought

कार की मांग पूरी न हुई तो नहीं लाए बरात

Thu, 12 May 2022 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
If the demand of the car is not fulfilled, then the procession should not be brought
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी हाथरस जनपद में तय की। जहां तिलक की रस्म में बाइक के साथ ही कार की भी मांग कर दी गई। कार देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष बरात लेकर नहीं आया। लड़की के पिता ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बागवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की शादी हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव जुल्हापुर में तय की थी। विवाह कार्यक्रम 10 मई को होना था।
विज्ञापन

तिलक की रस्म में बुलट मोटर साइकिल के अलावा एक बुलैरो कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर जुल्हापुर निवासी रामवीर सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बागवाला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़के पक्ष द्वारा शादी करने से इनकार करने की बात कही गई है। लड़की पक्ष द्वारा शादी की तारीख निकलवार उनको सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed