फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   I have put the jewelery in the cooker, heat the water and bring it...they took away the jewelery saying

Etah News: कुकर में जेवर डाल दिए हैं, पानी गर्म करके लाओ...कहकर ले गए जेवर

Sat, 22 Feb 2025 08:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
I have put the jewelery in the cooker, heat the water and bring it...they took away the jewelery saying
एटा। थाना कोतवाली नगर में मिथिलेश कुमारी निवासी अवागढ़ हाउस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके साथ टप्पेबाजी करते हुए आरोपी सोने की 3 अंगूठी और 4 चूड़ियां चोरी कर ले गए। कुकर में जेवर रख दिए हैं, पानी गर्म करके लाओ, यह कहने के बाद आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मिथिलेश कुमारी ने बताया कि 21 फरवरी को दोपहर के समय दो लोग दरवाजे पर आए और कहा कि वह पुराने बर्तनों को साफ करते हैं। घर पर पड़े हुए पुराने पीतल और तांबे के बर्तन साफ करा लो। उसके बाद आरोपी बोले कि वह जेवर भी साफ कर देते हैं। चांदी की अंगूठी साफ कराई।
विज्ञापन

उसके बाद सोने की तीन अंगूठी और चार चूड़ी साफ करने के लिए उनको दीं। इन आभूषणों को आरोपियों ने कुकर में डाल दिया और कहा जाओ इसमें पानी डालकर गर्म कर लो। कुकर लेकर किरायेदार गुंजन पानी गर्म करने जा रही थी, तो देखा उसके अंदर कुछ नहीं है। लौटकर दरवाजे तक आए, तब तक आरोपी भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन और आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed