{"_id":"69503dfe7e5eeb6fe0013284","slug":"i-am-not-anyones-slave-i-am-ready-to-go-home-and-the-inspector-slapped-the-young-man-etah-news-c-163-1-eta1001-143986-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसी का गुलाम नहीं हूं...घर जाने को तैयार बैठा हूं और दरोगा ने युवक को जड़ दिए थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसी का गुलाम नहीं हूं...घर जाने को तैयार बैठा हूं और दरोगा ने युवक को जड़ दिए थप्पड़
Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
युवक के हाथ पकड़कर पीछे खींचते दरोगा। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। किसी का गुलाम नहीं हूं... घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं। इतना कहने के साथ ही दरोगा ने युवक के हाथ पकड़े और मुंह पर कई थप्पड़ जड़ दिए। अलीगंज थाने में तैनात दरोगा का युवकों के साथ गाली-गलौज और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसपी श्वेताभ पांडेय ने उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया।
थाना अलीगंज के कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार का शुक्रवार की देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं गालियों में काफी आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया गया है। युवक विरोध करते हैं तो दरोगा ने धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं, किसी का गुलाम नहीं हूं। इसके बाद एक युवक के हाथों के मोड़कर पीछे से पकड़ा और कहा कि जो करना हो कर ले घर चला जाऊंगा मगर गुलामी नहीं करूंगा।
युवक के अन्य साथी मामले को शांत कराने का प्रयास करते हुए दरोगा से सम्मान के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने के बाद आपस में गालीगलौज कर रहे थे। वहां से निकल रहे उपनिरीक्षक ने उन्हें टोका तो युवक उलझने लगे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन
संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा को सौंपी गई है। सार्वजनिक स्थान पर नागरिकों के साथ इस प्रकार का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक
- दीपक