फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband, angry with his wife for going to her parents' house, hanged himself from a tree and committed suicide

Etah News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Mar 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Husband, angry with his wife for going to her parents' house, hanged himself from a tree and committed suicide
जलेसर। दो-तीन दिन हुए विवाद के बाद पत्नी बच्चों और पशुओं को साथ लेकर मायके चली गई। इससे नाराज होकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा का है। यहां रविवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

विपिन कुमार निवासी पिलखतरा ने बताया कि चाचा महाराज सिंह (50) की पिछले दो-तीन दिन से चाची बसंती देवी के साथ कहासुनी हो रही थी। शनिवार को ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद और झगड़ा हुआ। इसी के बाद दोपहर के समय चाची घर का सारा सामान, 40 बकरी, एक भैंस और एक गाय को गाड़ी में भरकर अपने मायके चली गई। औरैया जनपद के चिरौली में चाचा की ससुराल है। इतना ही नहीं चाची अपने साथ एक पुत्री और चारों पुत्रों को भी ले गईं। जिसके बाद चाचा मानसिक रूप से तनाव में आ गए थे।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात वह बिना बताए कहीं चले गए और रविवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम घटना की जांच गहनता के साथ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed