फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband and in laws set daughter in law on fire after sprinkling petrol in Etah

दर्दनाक: ससुर, देवर और पति ने मिलकर छिड़का पेट्रोल,...और फिर लगा दी आग, चीखने लगी विवाहिता, तीनों फरार

Wed, 05 Apr 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

एटा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुर, देवर और पति ने मिलकर बहू पर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद आग लगा दी। आग की तपन से महिला चीखने लगी। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Husband and in laws set daughter in law on fire after sprinkling petrol in Etah
महिला पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पति व ससुरालीजनों ने बहू पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। आग लपटों में महिला जलने लगी। वह 60 फीसदी से अधिक जल गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र कुसवा गांव की हैं। गांव निवासी राजू की शादी विद्या देवी (27) के साथ हुई थी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पति राजू, देवर इंदल और ससुर शैतान सिंह ने बुधवार को उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद तीनों लोग भाग गए। चीख सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह से आग बुझाई और अस्पताल लेकर गए। इसके बाद मायके वालों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सगे भाइयों से हुई थी, सगी बहनों की शादी

विद्या देवी का मायका मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र का कूकामई गांव है। सूचना पर पिता कीरतपाल सहित परिजन पहुंचे। पिता ने बताया कि विद्या देवी और छोटी बेटी नेहा की शादी दो सगे भाइयों राजू और इंदल के साथ करीब आठ वर्ष पहले एक साथ की थी। नेहा के पति इंदल का आचरण ठीक नहीं था। शराब पीकर बेटी की पिटाई करता था। छोटी बेटी काफी परेशान थी। इंदल के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके चलते रिजोर क्षेत्र के  फतेहपुरा गांव निवासी गुड्डू के साथ उसकी कोर्ट मैरिज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस

बताया कि छोटी बेटी के चले जाने के बाद से ससुरालीजन बड़ी बेटी विद्या देवी पर शक करने लगे। उनको शक था कि उसने ही नेहा की दूसरी जगह शादी कराई है। इसकी वजह से उसे परेशान किया जाने लगा। बुधवार को आग लगाकर हत्या करने की कोशिश की। बताया कि बेटी के पति, ससुर और देवर इंदल के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला ने खुद ही गृह कलह के चलते आग लगाई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed