{"_id":"689b0024811b6681e0071f7f","slug":"hurt-by-her-husband-s-drinking-habit-wife-committed-suicide-by-consuming-poison-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने शराब नहीं छोड़ी तो उसने छोड़ दी दुनिया...चार बच्चों की मां ने खाया जहर, बिलखते रह गए मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने शराब नहीं छोड़ी तो उसने छोड़ दी दुनिया...चार बच्चों की मां ने खाया जहर, बिलखते रह गए मासूम
Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
सार
शराबी पति की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने जान दे दी। उसके चार मासूम बच्चे हैं। मां की मौत के बाद से चारों का ही रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव की एक विवाहिता ने शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर विषाक्त खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले लाश को छोड़कर भाग निकले।
बदायूं के रहने वाले सुरेश ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व बेटी कविता की शादी अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव निवासी सुजीत के साथ की थी। सुनीता के चार बच्चें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि सुजीत को शराब पीने की ऐसी लत पड़ गई कि उसने बच्चों पर ध्यान देना छोड़ दिया। सुजीत कोई काम नहीं करता है। उसने सुनीता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब शराब पीकर वो सुनीता के साथ मारपीट करने लगा।

मृतका के पिता ने बताया कि दामाद सुजीत को कई बार समझाया, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उन दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ। इस बीच क्या हुआ कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्हें बेटी के बीमार होने की सूचना मिली थी। वे जब अस्पताल पहुंचे, तो बेटी की लाश मिली। ससुराल वाले भी वहां से भाग निकले।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि विवाहिता द्वारा विषाक्त का सेवन करने की जानकारी मिली थी। उसे घरवालों ने आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया।