फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Humanity Shamed: Siblings Left Helpless After Parents’ Death in Etah

UP: मां की लाश को कंधा देने वाला भी नहीं कोई...पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, इस मासूम बेटे का दर्द रुला देगा

Thu, 15 Jan 2026 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jan 2026 01:56 PM IST
सार

एटा में दर्दनाक कहानी सामने आई है। पिता की मौत के बाद मां ने भी मासूम बच्चों का साथ छोड़ दिया। अब अनाथ बच्चों के सामने संकट ये है कि मां की लाश को कंधा देने वाला कोई नहीं है। परिवार और रिश्तेदारों ने उनसे मुंह मोड़ लिया है। 

विज्ञापन
Humanity Shamed: Siblings Left Helpless After Parents’ Death in Etah
बालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव नगला धीरज से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बदनसीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले पिता की मौत हुई और अब लंबी बीमारी से जूझते हुए मां ने भी दम तोड़ दिया। जीवन की आखिरी ढाल टूटने के बाद अब भाई-बहन पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन


 मां का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर रखा हुआ है। बालक का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए परिवार का कोई सदस्य आगे नहीं आ रहा। न कोई कंधा देने वाला है और न ही कोई जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। बालक कभी मां के निस्तेज चेहरे को देख रहा है, तो कभी आसपास खड़े लोगों की ओर उम्मीद भरी निगाहों से ताक रहा है। बच्चे ने अपने ही अन्य परिवारजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालक का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में भाई बहन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद उनका अंतिम संस्कार उनकी ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा बालक की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच करते हुए। इनको सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed