फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Human organ smugglers: Police team will be sent to Visakhapatnam

मानव अंग तस्कर: विशाखापट्टनम भेजी जाएगी पुलिस की टीम

Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Human organ smugglers: Police team will be sent to Visakhapatnam
एटा। शहर के एक युवक की किडनी निकाले जाने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीम विशाखापट्टनम जाएगी।
विज्ञापन

शहर के भगीपुर निवासी किशन कश्यप की विशाखापट्टनम में किडनी निकाली गई। उसके भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शहर के दीपक उपाध्याय और अश्वनी उर्फ रौकी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अगले ही दिन गैंग के एक और सदस्य राजेश उर्फ प्रतीक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इन तीनों लोगों से ही कई पूछताछ के आधार पर विभिन्न फोन नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई है। जबकि इनसे संबंधित लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। दरअसल, इस गैंग के लोग फेसबुक के माध्यम से ही लोगों को मोटी रकम देने का झांसा देकर किडनी निकलवाने के लिए फंसाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से किशन को भी झांसा दिया गया था। कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंटों के जरिए मिली जानकारी के आधार पर अगली कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को विशाखापट्टनम भेजे जाने की तैयारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि जल्द ही एक टीम को विशाखापट्टनम भेजा जाएगा। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, इसके तार कई जगह से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं।

किशन कश्यप ने बताया कि उसे जांच व इलाज कराने के लिए पुलिस ने कोतवाली पर बुलाया था। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे परिजन वहां लेकर पहुंच गए। करीब एक घंटे कोतवाली पर बैठे रहे। लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। परिजन परेशानी की हालत में किशन को वापस घर ले आए। पुलिस ने शुक्रवार को इलाज के लिए आगरा जाने के लिए बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed