{"_id":"66e9be17ee36befdc6098a44","slug":"houses-collapsed-at-three-places-in-aliganj-family-members-narrowly-escaped-etah-news-c-163-1-sagr1016-122959-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलीगंज में तीन स्थानों पर गिरे मकान, बाल-बाल बचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलीगंज में तीन स्थानों पर गिरे मकान, बाल-बाल बचे परिजन
Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश में तीन स्थानों पर मकान गिर गए। मकान गिरने से घरों में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गृहस्थी आदि का सामान दबकर नष्ट हो गया।
थाना अलीगंज के गांव अमरोली रतनपुर में मंगलवार को तेज बारिश के चलते तीन जगह मकान भरभरा कर गिर गए। जिसमें से चंपा देवी, सपना व मुस्कान का मकान तेज बारिश के चलते गिर गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुई। जिस समय मकान गिरे उस समय यह लोग कमरों से बाहर थे। मकानों के गिरने से तीनों परिवार का गृहस्थी का सामान दब गया। मकान गिरने से गांव में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तीनों परिवारों के लोग सुरक्षित देख राहत की सांस ली।