फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Household goods burnt due to fire in hut

Etah News: झोपड़ी में आग लगने से घर का सामान जला

Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Household goods burnt due to fire in hut
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव विरामपुर में एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव विरामपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को पत्नी व बच्चों को साथ लेकर खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे। सुबह 11 बजे के लगभग झोपड़ी में आग लग गई। गांव में पाइपलाइन डाल रहे मजदूरों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों को आवाज लगाते हुए आग बुझाने लगे। जानकारी मिलते ही परिवार भी खेत से झोपड़ी पर पहुंच गया और पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धर्मेंद्र ने बताया की झोपड़ी में रखे हुए 70,000 रुपये और गृहस्थी का सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed