फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holly Agra-Etah Passenger closure indignation

आगरा-एटा होली पैसेंजर बंद होने से आक्रोश

Tue, 04 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 04 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Holly Agra-Etah Passenger closure indignation
आगरा-एटा होली पैसेंजर बंद होने से आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
आगरा फोर्ट-एटा होली पैसेंजर ट्रेन बंद होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को देवकृष्ण भारतोदय समिति के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। साथ ही जनता दुर्गा मंदिर चौराहे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका। यप्रधानमंत्री और डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को रेलवे ने आगरा फोर्ट-एटा होली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया है। जिसके बाद लोगों को एटा से आगरा का सफर तय करने में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि होली पैसेंजर ट्रेन का संचालन होने के बाद लोगों को सफर में सहूलियत हो रही थी। ट्रेन का पुन: संचालन किया जाए। साथ ही समय परिवर्तन भी किया जाए। इस दौरान अवागढ़ स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव कराने की मांग की गई। इसके बाद युवाओं ने हाईवे स्थित जनता दुर्गा मंदिर चौराहे पर रेलमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही पीएम और डीआरएम रेलवे को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। इस मौके पर अवधेश यादव, मनोज कुमार गोला, जुगेंद्र यादव, संजय यादव, विराट यादव, गणेश, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


होली पैसेंजर बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी
आगरा-जलेसर-एटा के बीच चलने वाली होली पैसेंजर ट्रेन के अचानक बंद होने से स्थानीय नागरिकों में रोष है। जनसेवा समिति के अध्यक्ष शरद जैन जेमिनी ने कहा कि सालों पुरानी परिवहन समस्या के समाधान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, एटा संासद राजवीर सिंह के प्रयास से शुरू हुई ट्रेन सेवा अचानक बंद होने से नागरिकाें को असुविधा हो रही है। जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने नई दिल्ली जाएगा। रोष व्यक्त करने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, महामंत्री अवनीश परमार, लोकेश वर्मा, कुशलपाल सिंह यादव, सुरेश वार्ष्णेय आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed