फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holika Dahan will not happen here, if the road sinks then whose guarantee...

Etah News: यहां नहीं होगा होलिका दहन, सड़क धंसी तो किसकी गारंटी...

Tue, 07 Mar 2023 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will not happen here, if the road sinks then whose guarantee...
एटा। शहर के पीपल अड्डा पर रखी गई होलिका को लेकर मंगलवार को हंगामेदार स्थिति बन गई। एक अधिवक्ता सड़क पर बैठ गए और होलिका दहन का विरोध जताने लगे। उनका कहना था कि सड़क धंसी तो किसकी गारंटी होगी? वहीं इससे कुछ दूर पटियाली गेट पर एक मोहल्ले के लोगों ने होलिका का स्थान बदल दिया। दूसरे मोहल्ले के लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए हंगामा किया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर दोनों मामलों को सुलझाया।पीपल अड्डा पर नगरसेन वाली गली के पास हर साल पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। पिछले दिनों यहां सीसी सड़क बनी है। इसके किनारे से ही होलिका रखी गई। मंगलवार दोपहर के समय यहां अधिवक्ता ओमपाल लोधी विरोध जताने लगे। उनका कहना था कि होलिका दहन यहां किए जाने से नई सड़क धंस जाएगी और लोगों को असुविधा होगी। होलिका हटाने की मांग को लेकर वह सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी राजकुमार सिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने अधिवक्ता से उनकी आपत्ति की वजह पूछी। कहा कि सड़क की चिंता और क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत की जिम्मेदारी हम लोगों की है। साथ ही अन्य लोगों से इस स्थान पर होलिका दहन कराए जाने के संबंध में आपत्ति की जानकारी ली। किसी ने आपत्ति से इन्कार कर दिया। जिस पर होलिका दहन यहीं किए जाने पर सहमति बनी और मामला निपटाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पटियाली गेट पर गंदे नाले के पास भी होलिका स्थान को लेकर हंगामा हुआ। यहां सड़क पर गली धोबियान, बाल्मीकि बस्ती सहित एक-दो अन्य मोहल्लों के लोग होलिका पूजन में शामिल होते हैं। आरोप है कि मंगलवार को गली धोबियान के बाशिंदे होली की लकड़ी, कंडे आदि उठाकर ले गए और धोबियान चोक में ले जाकर रख दिए। वहीं इन लोगों का कहना था कि विद्युत तारों के नीचे हादसे की आशंका के चलते स्थान बदला है। बाल्मीकि बस्ती वालों का कहना था कि परंपरा तोड़ी जा रही है। हम लोगों को समस्या होगी। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी पुलिस बल को लेकर वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों को शांत कर उनकी बात सुनी। उनकी सहमति से तय किया कि बाल्मीकि बस्ती वाले चाहें तो अपने चौक पर अलग होलिका रख लें। पहले ये लोग तैयार हुए, बाद में उन्होंने सामूहिक रूप से ही होलिका दहन का निर्णय लिया। सीओ ने बताया कि दो स्थानों पर कुछ विरोध की स्थिति थी। लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed