फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi preparations at home, women busy making papad-chips

Etah News: घरों में होली की तैयारियां, पापड़-चिप्स बनाने में जुटीं महिलाएं

Fri, 07 Mar 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Holi preparations at home, women busy making papad-chips
सकीट। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही महिलाओं और बच्चों में उल्हास बढ़ रहा है। हर घर में तैयारियां चल रहीं हैं। महिलाएं पापड़, चिप्स आदि बनाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ घरों में आलू के साथ ही दाल, चावल, मैदा, साबूदाना के पापड़ भी तैयार किए जा रहे हैं। घर के आंगन और छत पर सुबह से ही महिलाएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस काम में जुटी देखी जा रहीं हैं। कुछ लोग समूह में एक-दूसरे की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चे भी उत्साहित होकर काम में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा घरों में साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। होली पर व्यंजन तैयार करने के साथ ही अनेक प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही हैं। अनीता देवी ने बताया कि होली पर घर में पापड़ और चिप्स बनाने की परंपरा दशकों पुरानी है। साधना श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक दौर में बाजार में सारा सामान मिल जाता है, लेकिन घर पर तैयार किए गए सामान का स्वाद ही अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed