फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi played with enthusiasm and enthusiasm

खूब खेली होली, गले मिल बने हमजोली

Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Holi played with enthusiasm and enthusiasm
उमंग और उत्साह के साथ खेली होली - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
लाल गुलाबी चेहरे, मन में उमंग और लबों पर हैप्पी होली। कुछ ऐसे ही जिले भर में होली का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दीं, तो गले मिलकर आपसी बैर को मिटाने का संकल्प लिया। रविवार रात को होलिका दहन कर बुराइयों का अंत किया। मस्ती में झूमते हुरियारे गली-गली और गांव-गांव में होली पर्व की उमंग बिखेरते नजर आए।
शहर के प्रेमनगर, बाबूगंज, रेलवे रोड तिराहा, कटरा मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा, होली मोहल्ला, सराय मिश्र समेत जिले भर में सैकड़ों स्थानोें पर होलिका दहन किया गया। लोगों ने विधिविधान पूर्वक होलिका दहन के दौरान पूजा अर्चना की। साथ ही परिक्रमा करके बुराइयाें का अंत करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने होलिका को नई फसल के रूप में गेहूं की बाली भूनकर एक-दूसरे को वितरित की। रंग खेलने से पहले लोगों ने होलिका को रंग भी समर्पित किया। इसके बाद रंग खेलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। वहीं लोगों ने घर-घर जाकर होली की शुभकामना देने के साथ पकवानों दही बड़े, गुझिया, सेव का आनंद लिया। जगह-जगह लोगों को रंग लगाती घूमती हुरियारों की टोलियों ने जमकर मस्ती की। युवाओं ने गुलाल के साथ पानी वाले पक्के रंगों से जमकर होली का आनंद लिया।
विज्ञापन

होली पर भाजपा की जीत की खुशी में केसरिया रंग सबसे ज्यादा उड़ा। लोगों ने केसरिया गुलाल लगाकर पर्व मनाया। नवनिर्वाचित विधायकों के यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। होली पर्व पर मौसम का असर साफ नजर आया। सुबह नौ बजे के बाद लोग रंग खेलने निकले। वहीं 11 बजे तक पानी वाले रंगों से होली खेलने की शुरुआत हुई। तो वहीं जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए चौराहों पर सीआईएसएफ और पुलिस के जवान तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होली पर्व की मस्ती में झूमा प्रशासन
डीएम आवास पर जमकर होली का जश्न मना। डीएम विजय किरन आनंद ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं और शहर के तमाम लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार की बधाई। इसके साथ ही लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आभार जताया। डीएम आवास पर होली के दौरान एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, मोहन सिंह, राजपाल सिंह, तहसीलदार, संदीप कुमार, घनश्याम मौजूद रहे।

 
सोशल मीडिया पर खूब उड़ा रंग
होली का रंग सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा। लोगों ने फेसबुक और व्हाट्स अप पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चित्र संदेश और शायरियों का जमकर आदान-प्रदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed