{"_id":"6063527b8ebc3e591351dfb2","slug":"holi-played-a-lot-hugs-got-together-etah-news-agr486604699","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब खेली होली, गले मिल बने हमजोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब खेली होली, गले मिल बने हमजोली...
विज्ञापन
रंग में रंगने के बाद सेल्फी लेती युवतियां।
- फोटो : ETAH
एटा। शहर में होली का त्योहार सोमवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में दिनभर होली का हुड़दंग मचा रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दीं, तो गले मिलकर आपसी बैर को मिटाने का संकल्प भी लिया। एक-दूसरे के घर जाकर भी लोगों ने होली की बधाई दी। पुलिस भी इस दौरान चाक-चौबंद रही।
रविवार शाम को होलिका पूजन के बाद लोगों ने सोमवार को सुबह होलिका दहन किया। इस दौरान शहर के प्रेमनगर, बाबूगंज, अशोक नगर, वनगांव, रेलवे रोड तिराहा, कटरा मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा, होली मोहल्ला, सराय मिश्र समेत शहर के अन्य स्थानों पर होलिका दहन किया गया। लोगों ने विधिविधान पूर्वक होलिका दहन के दौरान पूजा अर्चना की। साथ ही परिक्रमा करके बुराइयों का अंत करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने होलिका को नई फसल के रूप में गेहूं की बाली भूनकर एक-दूसरे को वितरित कीं।
रंग खेलने से पहले लोगों ने होलिका को रंग भी समर्पित किया। इसके बाद रंग खेलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। वहीं लोगों ने घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ पकवानों दही बड़े, गुझिया, सेव, अनरसे का स्वाद लिया।