फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hildren dead during the game,kreeena neews

करीना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hildren dead during the game,kreeena neews
एटा में मृतका करीना फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी करीना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छोटी बहन के आंसू तो रुक ही नहीं रहे हैं। वह रह-रह कर उस पल को याद कर रही है, जब उसके सामने ही बड़ी बहन के गले में रस्सी से फंदा पड़ा और उसकी देखते ही देखते मौत हो गई। परिजन भी निशब्द हैं। वह किसे दोष दें और किसे नहीं। पिता शिवराज सिंह का कहना है कि यह तो परिस्थितिजन्य घटना है,
विज्ञापन

इसीलिए बेटी के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफना दिया गया।
पिता शिवराज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उनकी छोटी बेटी कनिष्का ने बताया है कि वह बहन करीना के साथ चारपाई पर खेल रही थी, यहां पर छोटा बेटा देव भी था। अचानक खेलते समय करीना के गले में रस्सी फंस गई और आवाज बंद हो गई। बेटी कनिष्का ने ही पत्नी को खबर दी थी। इनका कहना है कि खेल-खेल में ही बेटी की मौत रस्सी से फांसी लगने के चलते हुई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन

-----------
पढ़ाई में तेज बेटी के खोने से गमजदां हैं परिजन
खेल-खेल में बेटी की मौत हो जाएगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। पढ़ाई में बेहद तेज बेटी की मौत से परिवारीजन गमजदां हैं। पिता शिवराज सिंह का कहना है कि बेटी जितनी समझदार थी उतनी ही पढ़ाई में तेज, अचानक मौत हो जाने से पूरे परिवार सहित ग्रामीण भी गम में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
छोटा भाई जान से भी था प्यारा
ढाई माह का देव बहन का बहुत ही प्यारा था, करीना भाई के आसपास ही रहती थी। वारदात के समय भी छोटा भाई देव चारपाई पर साथ में खेल रहा था। इसको लेकर भी चर्चाएं गांव में होती रहीं कि करीना अपने भाई को बहुत प्यार करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed