फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health team reached dengue positive's house, door not opened

Etah News: डेंगू पॉजिटिव के घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, नहीं खुला दरवाजा

Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health team reached dengue positive's house, door not opened
एटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला शांतिनगर में सोमवार को डेंगू पॉजिटिव के घर पहुंची। लेकिन परिजन ने स्वास्थ्य टीम के लिए दरवाजा नहीं खोला। इससे टीम बैंरग लौट आई।
विज्ञापन




शनिवार को शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी आदित्य की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय से मलेरिया निरीक्षक के साथ लैब टेक्नीशियन व चिकित्सक की टीम जांच-पड़ताल और इलाज की जानकारी करने उसके घर पहुंची।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने के लिए स्वास्थ्य टीम ने घंटी बजाई। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया घर के सदस्यों द्वारा अंदर से बातचीत की गई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला, इस पर वापस लौट आए। बता दें कि डेंगू पॉजिटिव आने के बाद टीम उसके घर जाती है और वहां डेंगू के लार्वा के बारे में जानकारी करती है। लार्वा मिलता है तो टीम द्वारा उसे नष्ट किया जाता है। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि दरवाजा न खुलने की वजह से यह कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed