{"_id":"6175576a55c19864e31c8909","slug":"health-services-may-falter-from-monday-etah-news-agr5125263177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से लड़खड़ा सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से लड़खड़ा सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। चार माह पहले सीएमओ कार्यालय द्वारा स्टाफ नर्स की भर्ती की गई। उस दौरान 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन की बात कही गई, लेकिन चार माह बाद 7400 रुपये वेतन दिया गया। इसको लेकर सोमवार से स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं। बुखार के दौर में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा सकती हैं।
सीएमओ कार्यालय की ओर से एक दर्जन से अधिक स्टाफ नर्स की भर्ती की गई थी। सभी को मैटरनिटी विंग में सेवाएं देने के लिए लगा दिया गया। चार माह से स्टाफ नर्स को वेतन नहीं मिला। बीते दिनों 7400 रुपये वेतन के हिसाब से उनके खाते में पहुंचे, इस पर स्टाफ नर्स निराश हो गईं। मीना कुमारी, ममता आदि ने सीएमओ के यहां एक पत्र भेज कर कहा है वेतन नियमित रुप से न मिलने के कारण वह परेशान हैं।
भर्ती के समय जो वेतन बताया गया था उसका आधा भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते सोमवार से सभी स्टाफ नर्स हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने सीएमओ से पूरा वेतन दिलाने की मांग की है। सीएमएस महिला जिला अस्पताल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया है। उनको समझाया जा रहा है कि जरूरत के इस समय वह हड़ताल पर न जाएं।