{"_id":"6096bc1b8ebc3e8daa003e76","slug":"health-corona-virus-corona-corona-vaccination-etah-news-agr4912337143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से आधे लोगों को भी नहीं लग सकी अप्रैल माह में वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से आधे लोगों को भी नहीं लग सकी अप्रैल माह में वैक्सीन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल में 1.27 लाख लोगों को एंटी कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया, लेकिन माह में करीब 48 हजार लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। कहीं वैक्सीन की कमी तो कहीं लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता का अभाव वजह रही।
जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ। शुरुआती हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर के बाद जब आम लोगों की बारी आई तो लोगों ने जागरूकता नहीं दिखाई। जिसके चलते मार्च में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अप्रैल में अचानक से कोरोना संक्रमण बढ़ने से टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर भीड़ लगने लगी, लेकिन वैक्सीन की कम उपलब्धता के कारण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ सका। कई केंद्रों पर वैक्सीन न मिलने से टीकाकरण नहीं हुआ। ऐसे में अप्रैल में 47959 लोगों को टीके लगाए गए।
- लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। - डॉ. राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।