फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Head constable dies of heart attack, alleges lack of oxygen

Etah News: हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप

Fri, 03 Apr 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Head constable dies of heart attack, alleges lack of oxygen
एटा। निधौली कलां थाने के हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार की गुरुवार की देर रात तबीयत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर की कम होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत हार्टअटैक से हाेना बताया है। इधर परिजन ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान रविंद्र कुमार को आक्सीजन नहीं मिली। इसको लेकर उन्होंने काफी देर तक हंगामा भी किया। शुक्रवार को शोक सलामी के बाद परिजन उनका शव इटावा ले गए।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार निवासी नगला दुजू थाना बकेबर जिला इटावा, एटा जनपद के थाना निधौली कलां में हेड कांस्टेबल थे। बृहस्पतिवार की रात 9 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीएचसी निधौली कलां ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर किया। इमरजेंसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन भी मेडिकल काॅलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान इमरजेंसी में ऑक्सीजन नहीं मिली जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसको लेकर परिजन ने हंगामा भी किया।
बाद में पुलिस ने समझाकर शांत किया। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार की नियुक्ति दिनांक 15 मई 1995 को कांस्टेबल पद पर हुई थी। वह अपने सेवाकाल में एक कर्मठ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी के रूप में जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह एवं अन्य पुलिस कर्मियों सहित शोक सलामी दी गई।
शोक सलामी देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed