{"_id":"57472c294f1c1bdb42690e66","slug":"he-mp-said-i-m-just-a-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले, मैं तो अभी बच्चा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले, मैं तो अभी बच्चा हूं
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सांसद बोले, मैं तो अभी बच्चा हूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू ने गुरुवार शाम अपने आवास पर प्रेसवार्ता बुला कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई, लेकिन जब उनसे लाभार्थियों का ब्योरा मांगा गया तो झुंझला उठे और बोले भाइयों अभी तो मैं बच्चा हूं।
मोदी सरकार में रेल विस्तार सर्वे एवं एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर की उपलब्धियां गिनाते हुए सांसद ने कहा कि छह माह में रेल विस्तार के सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। सर्वे पूर्व की भांति हवाई नहीं होगा, वरन काम होगा। पत्रकार वार्ता में जवाहर तापीय परियोजना को अपनी उपलब्धि बताने पर पत्रकारों ने उन्हें बताया कि यह योजना तो पूर्व सरकार की है। इस पर सांसद बोले, अभी तक अधूरा पड़ा काम उनकी पहल पर ही शुरू हुआ है। सांसद ने कहा कि सांसद निधि को वे समान रूप से पांचों विधानसभाओं को दे रहे हैं इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, विजितेंद्र गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह लोधी, पंकज चौहान, अग्रिम जैन, लवली राठौर मौजूद थे।