फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ' He ' in the affair and his wife fight in Tehsildar

‘वो’ के चक्कर में तहसीलदार और उनकी पत्नी में मारपीट

Mon, 06 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 06 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
' He ' in the affair and his wife fight in Tehsildar
पति, पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में रविवार की रात तहसीलदार आवास में जमकर हंगामा हुआ। तहसीलदार आनंद सिंह और उनकी पत्नी वंदना के बीच मारपीट हुई और मामला थाने तक पहुंच गया। वंदना ने तहसीलदार पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। देर रात थाने में दोनों के बीच समझौता भी हो गया, लेकिन सोमवार सुबह वंदना फिर से थाने पहुंच गई और तहसीलदार व महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने इसे गैर दस्तंदाजी रिपोर्ट (एनसीआर) में् दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम तहसीलदार आनंद सिंह अपने आवास पर बैठे थे, तभी उनकी पत्नी वंदना सिंह अपने पुत्र के साथ वहां पहुंच गई। तहसीलदार आवास में बैठी एक महिला को देखकर बिफर पड़ी और तहसीलदार पर दूसरी शादी का आरोप लगाया। इसी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में तहसीलदार और वंदना को चोट भी आई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस वंदना और तहसीलदार को थाने लेकर आई। दोनों पक्षों के बीच देर रात समझौता हो गया। सोमवार सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, वंदना थाने पहुुंच गई और मारपीट कर घायल कर देने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


तहसीलदार आनंद सिंह का कहना है कि उनके वंदना के साथ उनके 2005 से संबंध नहीं है, हर माह उसे वह तीस हजार रुपये दे रहे हैं। वह अकेले रहते है और उनके किसी दूसरी महिला से भी कोई संबंध नहीं है। वंदना का आरोप गलत है। देर शाम वंदना, उसका बेटा व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पहुंचे और मारपीट की। तहसीलदार ने बताया कि मारपीट में उनकी आंख और शरीर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed