फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   He also announced the setting aside

मुख्यमंत्री का एलान भी दरकिनार

Mon, 03 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 03 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
He also announced the setting aside
मुख्यमंत्री का एलान भी दरकिनार - फोटो : अमर उजाला
बिजली की रोस्टर मुताबिक आपूर्ति देने का मुख्यमंत्री का आदेश भी जनपद में बेअसर साबित हो रहा है। विद्युत निगम लोगों को न रोस्टर के मुताबिक बिजली की सप्लाई दे पा रहा है। न समय से खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों को बदल रहा है। बुखार के फैले प्रकोप के बीच बिजली की हो रही अंधाधुंध कटौती लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अक्तूबर से नगरीय इलाकों में 20 औक गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने का एलान किया था। पर, सूबे के मुखिया के एलान के बाद भी बिजली की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कटौती का आलम यह है कि जिला मुख्यालय पर भी 10-11 घंटे भी बिजली मिलनी मुश्किल है।  तीर्थ नगरी सोरों में मात्र 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा इलाके में भी लोग विद्युत संकट झेल रहे हैं। नवदुर्गा पर्व के कारण सुबह के समय मंदिर आने जाने का क्रम शुरु हो जाता है। बिजली नहीं होने से लोगों को पेयजल का संकट भी झेलना होता है। सबसे अधिक परेशानी बुखार व अन्य संक्रामकों के पीड़ितों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिनों से फुंका है ट्रांसफार्मर
ढोलना में लगे दोनों ट्रांसफार्मर दस दिन से जले हैं। इसे अब तक बदला नहीं जा सका है।  ढोलना के लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी एसडीओ, जेई को कई बार दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं गांव अहरौली में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।


कैसे हो सिंचाई
ढोलना के ग्रामीण टेनेस राना का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने से सबसे ज्यादा समस्या खेतों की सिंचाई को लेकर है। नलकूप शोपीश बने हैं। इससे धान की फसल बर्बाद हो रही है।



विभाग कर रहा है प्रयास
विद्युत विभाग के जेई वीर बहादुर सिंह का कहना है कि विद्युत ट्रांसमिशन के द्वारा कटौती की जाती है। यह कटौती पनकी कंट्रोल के निर्देश पर होती है। उन्होंने दावा किया कि विभाग रोस्टर मुताबिक बिजली की सप्लाई देने के लिए लगातार प्रयास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed