{"_id":"57fd2e8c4f1c1b675228fa30","slug":"havan-mein-aahuti-dekar-ekata-kee-kaamana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन में आहुति देकर एकता की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन में आहुति देकर एकता की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र पूजन और सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन एवं शस्त्रपूजन कार्यक्रम में हजारों क्षत्रियों की भीड़ उमड़ी। ठंडी सड़क स्थित एक विवाह मंडप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही भीड़ पहुंचने लगी। ग्रामीण अंचल से पहुंचे क्षत्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विजयादशमी पर्व पर होने वाला क्षत्रिय सम्मेलन इस बार यादगार बन गया। हजारों की भीड़ जहां लोगों के उत्साह की गवाह बनी, वहीं इनका राजपूताना परिधान और सिर पर पगड़ी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आठ बजे आयोजित हवन में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां देकर समाज की एकता की कामना की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कुंवर हरवंश सिंह ने समाज में एकता बनाए रखने, कुरीतियों को दूर करने और एटा सदर सीट से बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू को समर्थन देने की अपील की। इससे पूर्व नौ बजे शस्त्र पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जुलूस के बाद विचार गोष्ठी एवं भोजन का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों के सिर पर सजी पगड़ियां इनका आकर्षण बन गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पगड़ी पहने थे। जुलूस की भीड़ के चलते एक लेन पूरी तरह से बंद कर दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का विशेष बंदोबस्त किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंंह, पूर्व डीजीपी ठाकुर विक्रम सिंह वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र सिंह उर्फ राजू, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर उदय सिंह, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, सुनील सोलंकी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी समेत क्षत्रिय समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।