फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hathras youth was poisoned by girlfriend in Narayan Nagar

Etah News: नारायण नगर में प्रेमिका ने दिया था हाथरस के युवक को जहर

Tue, 21 Mar 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras youth was poisoned by girlfriend in Narayan Nagar
एटा। जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेशरी निवासी अंकित की इलाज के दौरान मैनपुरी में मौत हुई थी। युवक को शहर के मोहल्ला नारायण नगर में प्रेमिका, उसके पति व भाइयों ने साजिश के तहत जहर दिया था। मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने चित्रा, इसके पति हेमंत निवासी गांव बनैल थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और भाई अमित व सनी निवासी नारायण नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। तहेरे भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि चित्रा की ननिहाल हमारे गांव में ही है। युवती को मामा ने बचपन में गोद लिया था। अंकित और चित्रा में प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे लेकिन चित्रा के मामा और भाई राजी नहीं थे। उन्होंने चित्रा की शादी गांव बनैल में तय कर दी। इससे पहले दोनों पक्षों में बैठकर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद अंकित को उसका बड़ा भाई दीपक अपने साथ पानीपत ले गया। एक कंपनी में दोनों काम करने लगे। इधर, पांच जनवरी 2023 को युवती की शादी हेमंत के साथ हो गई। अंकित के पिता बृजभान सिंह ने बताया कि दोनों के अलग-अलग होने के बाद भी चित्रा के भाई रंजिश मानते चले आ रहे थे। 12 मार्च से लड़की ने बराबर फोन करके बेटे को बुलाया। वह 15 को घर और 16 मार्च को एटा आ गया। यहां नारायण नगर में चारों ने साजिश के तहत उसे जहर दे दिया।
विज्ञापन

------
पानीपत में रह रहे दोस्त को किया था फोन
पिता ने बताया कि जब बेटे को जहर देने का पता चला तब पानीपत में रह रहे अंकित के दोस्त रीतेश को फोन किया। तब उसने अपनी बुआ के लड़के अमन को भेजा और वह अंकित को मैनपुरी लेकर गया। वहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 17 मार्च की सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed