फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Haryana miscreants looted Saraf, four arrested

Etah News: सराफ से हरियाणा के बदमाशों ने की थी लूट, चार गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana miscreants looted Saraf, four arrested

विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पचंदा निवासी सराफ हेमंत कुमार के साथ 22 सितंबर की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात की थी। पुलिस ने हरियाणा के तीन बदमाशों सहित चार को गिरफ्तार कर लूटा खुलासा किया है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में वार्ता कर बताया कि सराफ को लूटने वाले बदमाशों को अलीगंज बस स्टैंड के पास से सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में लाखन राठौर निवासी गांव खरसुलिया थाना नयागांव, मनीष गिरी निवासी गोदना मढि़या थाना व जिला छपरा बिहार। हाल पता सेक्टर 104 थाना राजेन्द्र पार्क मकान मालिक लीलू जिला गुरुग्राम हरियाणा, विष्णु निवासी गांव परसिया थाना व जिला देवरिया हाल पता सूरतनगर सेक्टर 104 थाना राजेन्द्र पार्क गुरुग्राम हरियाणा और मनीष उर्फ मोगली निवासी वोर, थाना व जिला रोहतक हरियाणा हाल पता सैक्टर 104 सूरत नगर फेस-2 गुरुग्राम हरियाणा शामिल हैं। इनसे लूटा गया एक लैपटॉप, 2 बाइकें, एक तमंचा तीन कारतूस और लूट के ही 1450 रुपये बरामद किए गए है। जबकि लूटे गए 90 हजार रुपये खर्च कर लिए, इसमें शेष बची रकम बरामद हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं, जिनका अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह है। योजनाबद्ध तरीके से लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी लखन ने वारदात से पहले सराफ की रेकी की थी और बाद में तीनों को बुलाकर वारदात कराई। लखन की हरियाणा में कार्य करने के दौरान ही तीनों से मुलाकात हुई थी। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed