फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   harrowing story of mother in law Kamala following massacre

एटा डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी: पति, बेटा-बेटी के बाद प्रियंका थी सहारा, उसी के साथ खत्म हुई कमला की दुनिया

Wed, 23 Sep 2026 04:33 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

अवैध संबंधों के शक में पति रुकमपाल ने पत्नी प्रियंका (38) व सास कमला देवी (65) की हथौड़े से हत्या की। पिता सिया राम व अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे।

विज्ञापन
harrowing story of mother in law Kamala following massacre
एटा डबल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा जिले में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी प्रियंका (38) और सास कमला देवी (65) की निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी का पिता और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल रहा। हत्याकांड के बाद अब सास कमला की जो कहानी सामने आई है, वो झकझोर देने वाली है।

विज्ञापन


कमला देवी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि जिस बेटी के सहारे जिंदगी के आखिरी पड़ाव को सुकून से बिताने की उम्मीद लेकर वह उसके साथ रह रही हैं, वही घर उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना में कमला देवी की ससुराल थी। पति के बाद एक बेटा और बेटी की भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बेटी प्रियंका ही उनके जीवन का सहारा बनी।

विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना के ग्रामीणों ने बताया कि कमला देवी की दो बेटियां व एक बेटा था। एक दिन ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास खेलते समय पहिए से कुचलकर बेटे की मौत हो गई। कुछ समय बाद एक बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इन सब कष्टों से जूझते हुए कमला देवी ने बेटी प्रियंका का विवाह किया। करीब 20 वर्ष पूर्व उन्होंने गांव की अपनी जमीन बेच दी और इसके बाद बेटी प्रियंका के साथ रह रही थीं। उम्र के इस पड़ाव पर बेटी ही उनकी देखभाल कर रही थी। परिवार के लोगों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले प्रियंका किसी काम से अपने मायके छछैना भी आई थी।

विज्ञापन

मां-बेटी के रिश्ते में अब सिर्फ यादें रह गई हैं। जिस प्रियंका के साथ कमला देवी ने अपने बचे हुए जीवन की उम्मीद जोड़ी थी उसी के साथ उनकी भी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। पड़ोसियों और परिचितों के लिए भी यह घटना बेहद विचलित करने वाली है।

विज्ञापन

बेरहमी से उतारा था मौत के घाट
अवैध संबंधों के शक में सोमवार रात करीब 11 बजे यादव नगर में एक पति ने हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी प्रियंका (38) और सास कमला देवी (65) की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में दंपती के तीन बच्चे भी मौजूद थे। दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। बड़ी बेटी ने अपने पिता रुकमपाल, दादा सिया राम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मलावन क्षेत्र के गांव छछैना निवासी कमला देवी ने करीब 20 वर्ष पहले गांव ठाठी गदनपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद निवासी रुकमपाल के साथ अपनी बेटी प्रियंका की शादी की थी। बेलदारी करने वाला रुकमपाल वर्तमान में अवागढ़ के यादव नगर स्थित मकान में रहता है। मोहल्ले में उसके दो और भाइयों के मकान भी बने हैं। सास कमला देवी भी उसके साथ रहती थीं।

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रुकमपाल को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध एक प्रॉपर्टी डीलर से हैं। इस पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सोमवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। देर रात करीब 11 बजे रुकमपाल अपने पिता सिया राम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर आया। उस वक्त प्रियंका और सास कमला देवी आंगन में सो रही थीं।

बड़ी बेटी कल्पना, छोटी सपना और बेटा राहुल तीनों बच्चे भी वहां थे। दादा सिया राम बच्चों को एक कमरे में ले गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्रियंका और कमला देवी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए और दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने बच्चों को धमकाया और भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed