फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती पर घरों में ही हुई पूजा, सुंदरकांड पाठ के साथ की मंगल कामना

Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti
हनुमान जयंती के अवसर पर हुनमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना लॉकडाउन में हनुमान जयंती पर बुधवार को किसी भी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस दौरान लोगों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। शहर के रेलवे रोड स्थित बड़ी हनुमान गढ़ी, नन्नूमल चौराहा स्थित छोटी हनुमान गढ़ी एवं मारहरा गेट स्थित बाला जी मंदिर पर भी पूर्व की भांति आयोजन तो दूर भक्तों की भी भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

मंदिर महंतों के अनुसार उनके जीवन में पहली बार ऐसा रहा। लोगों ने मोबाइल संदेश भेजकर लोगों को जयंती की बधाइयां दीं। लोगों ने परिजनों के साथ बैठकर ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया। भंडारे के नाम पर भूखों व निर्धनों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

मारहरा रोड स्थित जनकपुरी हनुमान मंदिर में दशकों से हो रहा सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा इस वर्ष नहीं हो सका। आयोजक राजीव कैलानी ने बताया कि वर्षों से चल रही परंपरा इस बार तोड़नी पड़ी है। बताते चलें कि विशाल आयोजन में शहर से लेकर गांवों तक के हजारों लोग शामिल होते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed