{"_id":"5e3857f38ebc3eeb7a42c107","slug":"hanging-the-pregnent-lady-dead-etah-news-agr42777837","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शराबी पति की आदतों में सुधार नहीं होने पर एक गर्भवती ने फंदा लगा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता की बात चलती रही।
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव न्यौराई निवासी बबलू की शादी सात वर्ष पूर्व सविता पुत्री सत्यपाल निवासी नौरंगाबाद थाना सकीट के साथ हुई थी। शादी के बाद बबलू को शराब पीने की आदत लग गई। इस बीच सविता को एक पुत्र और एक पुत्री भी हो गई। लेकिन पति की आदतों में सुधार नहीं हुआ। इस कारण आए दिन कलह होती थी। इसी से आहत होकर सविता ने रविवार रात फंदे पर लटकर कर जान देदी।
जब सुबह वह नहीं उठी तो परिजनों को शक हुआ, कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रियाएं नहीं आईं तो दरवाजा तोड़ दिया गया। मायके वालों की ओर से एक तहरीर पुलिस को दे दी गई। इस पर गांव न्यौराई के लोगों ने मामले में फैसला करने की पहल शुरू कर दी, इस पर दोनों पक्ष सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर पहुंच गए। देरशाम तक दोनों पक्षों में समझौता के लिए वार्ता होती रही।