फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hand over building by February 15, else a letter will be written for action

15 फरवरी तक सौंपें बिल्डिंग, नहीं तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा पत्र

Sat, 30 Jan 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hand over building by February 15, else a letter will be written for action
मेटरनिटी विंग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सीएमओ ने महिला अस्पताल में मैटरनिटी विंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को पत्र लिख 15 फरवरी तक विभाग को सौंपने की बात कही है अन्यथा की स्थिति में शासन में कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। इस वर्ष शासन को मेडिकल कालेज संचालित करने का लक्ष्य है। संचालन के लिए 300 बेड संचालित होना आवश्यक है, लेकिन जिले में वर्तमान में 100 से अधिक बेड ही संचालित हैं। इसको लेकर सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसमें सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार शैक्षिक सत्र 2021-22 में मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए प्रतिबद्ध है। लेटर ऑफ परमीशन के नियमानुसार मेडिकल कॉलेज को शिक्षण के लिए मान्यता देने से पूर्व फरवरी के प्रथम सप्ताह में 300 बेड का अस्पताल रनिंग कंडीशन में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा इसमें मैटरनिटी विंग भी सम्मलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आवश्यक है कि दौरे से पूर्व भवन निर्माण को पूर्ण करा दें अन्यथा की स्थिति में जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने की मान्यता मिलना संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि 15 फरवरी तक हर हाल में बिल्लिंग को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा यदि 15 फरवरी तक बिल्डिंग नहीं सौंपी गई तो वह शासन को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed