{"_id":"5797a21e4f1c1b2e6421ed71","slug":"hak-ke-lie-veshyaon-se-ekajutata-ka-aahvaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए वैश्यों से एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए वैश्यों से एकजुटता का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में वैश्य एकता परिषद की राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार यात्रा मंगलवार की देर सांय नगर में पहुंची। इस यात्रा का वैश्य समाज के लोगों ने स्वागत किया। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने मौके पर वैश्य एकता की हुंकार भरी। उन्होंने राजनैतिक हक के लिए वैश्यों से एकजुट रहने का आवाह्न किया।
वैश्य अधिकार यात्रा नदरई गेट जिलाध्यक्ष प्रदीपचंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से शुरू हुई। खुली जीप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता सहित अन्य वैश्य नेता सवार था। वैश्य एकता की नारेबाजी के साथ अधिकार यात्रा शुरू हुई। नदरई गेट से मिशन चौराहा, माल गोदाम चौराहा, प्रभुपार्क, गांधी मूर्ति, सोरों गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट के इलाकों में यात्रा ने भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्यों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज भी मिशन 2017 के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा। जो दल राजनीतिक हिस्सेदारी देगा उसी को वैश्य समाज समर्थन देगा। राष्ट्रीय सचिव अनिल माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप हिना ने राजनीतिक अधिकार यात्रा को वक्त की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को राजनीतिक दल इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन अब वैश्य समाज जागरूक है। नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। वैश्य युवा शाखा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी वैश्यों से एकजुटता की अपील की। इस दौरान जितेंद्र वार्ष्णेय, निशीथ गर्ग, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दीपक सिंघल, पंकज अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुमन गुप्ता, लता गुप्ता, धीरज जैन, शशांक गुप्ता, कैप्टन राज गुप्ता, अनिल गुप्ता शामिल थे।