फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hail due to fever, arrangements in the hospital collapsed

बुखार से हा-हाकार, अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमराईं

Wed, 13 Oct 2021 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hail due to fever, arrangements in the hospital collapsed
जिला अस्पताल की ओपीडी में थक कर कतार में फर्श पर बैठे मरीज।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बुखार से चारों ओर हा-हाकार मचा हुआ है। मरीजों की भरमार है, जबकि मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ ओपीडी में पहुंच गई, लेकिन इलाज के लिए कोई भी फिजीशियन उपलब्ध नहीं था। घंटों तक मरीज परेशान रहे। थक कर जमीन पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक के लोग मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई गांवों में बुखार का प्रकोप बहुत ज्यादा है। दूर-दराज से लोग इलाज कराने के लिए सुबह ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच जाते हैं, लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते हैं। बुधवार को भी फिजीशियन कक्ष के बाहर से गेट तक महिलाओं व पुरुष रोगियों की लंबी लाइन लगी थी। मरीजों ने बताया कि सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं। पैर दर्द करने लगे, लेकिन चिकित्सक अब तक कक्ष में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

एक बेड पर दो मरीज हो रहे भर्ती
बुखार के हालात ये हैं कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रतिदिन आठ-दस बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं। बेडों की संख्या कम होने के कारण चिकित्सक एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से खरीदनी पड़ रही दवा
मरीजों ने बताया कि चिकित्सक जो दवा लिख रहे हैं। उनमें से दो या तीन दवा यहां मिल रहीं है। एक-दो दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed