{"_id":"612fa4d18ebc3eb2691a44e1","slug":"governor-was-overwhelmed-by-playing-501-kg-bell-etah-news-agr5059133134","type":"story","status":"publish","title_hn":"501 किलो का घंटा बजाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
501 किलो का घंटा बजाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल
विज्ञापन
जलेसर के घुंघरू-घंटा कारखाने में घंटे देखतीं राज्यपाल। संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर/एटा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहली बार घुंघरू-घंटा नगरी में आईं तो बिना घंटा बजाए न रह सकीं। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत पीतल उद्योग की इकाई के निरीक्षण के दौरान वहां तैयार 501 किलो वजन का घंटा बजाया तो उसकी ध्वनि में अभिभूत हो गईं। उन्होंने घुंघरू-घंटा पीतल उद्योग के प्रोत्साहन की बात कही।
गांव बेगमपुर में करीब 30 मिनट रुकने के बाद राज्यपाल चेयरमैन विकास मित्तल की घुंघरू घंटा इकाई का निरीक्षण करने पहुंचीं। चेयरमैन ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर के लिए भेजे गए घंटों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने उनसे घुंघरू-घंटा उद्योग को बढ़ावा देने लिए आवश्यकताओं के बारे में जाना। चेयरमैन ने बताया कि इस उद्योग से करीब दस हजार कारीगर जुड़े हैं। इसके बाद राज्यपाल का काफिला तहसील पहुंचा। विभिन्न अधिकारियों आदि के द्वारा गोद लिए गए 18 वर्ष से कम उम्र के टीबी रोगियों को फलों की टोकरी भेंट की। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हो गईं।
इस दौरान डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ अवधेश बाजपयी, एडीएम विवेक मिश्रा, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ इरफान नासिर खान, डिप्टी कलक्टर राकेश त्यागी, एएसडीएम विवेक राजपूत आदि अधिकारियों के अलावा डॉ. विजय गौतम, डॉ. मधु गौतम, शीलेष गौतम, आदित्य मित्तल, प्रशांत मित्तल, अमित गुप्ता, विकास जैन, सत्यसिंह मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहुंचने में हुई देरी
कासगंज के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल को जलेसर 3 बजे पहुंचना था। लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। ऐसे में राज्यपाल कार द्वारा जलेसर पहुंचीं। जिसके चलते उन्हें पहुंचने में देरी हुई।
कायम सिंह के फार्म का लिया जायजा
राज्यपाल ने करहला कासिमपुर में प्रगतिशील किसान कायम सिंह के फार्म पहुंचकर पौधरोपण और विभिन्न प्रकार की खेती आदि की जानकारी ली।