फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   'Government is not even giving support price'

सरकार की नीतियों का किसानों ने किया विरोध

Fri, 18 Jun 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
'Government is not even giving support price'
एटा। अभा किसान यूनियन की मासिक पंचायत शुक्रवार को मिरहची स्थित ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें सरकार की विभिन्न नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए विरोध जताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि सरकार डीजल, बिजली, खाद, बीज पर लगातार मूल्य वृद्धि कर रही है। जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। वहीं फसल उत्पादन बेचते समय लागत तो दूर, सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य तक नहीं मिलता है। उन्होंने वनस्पति तेल सहित अन्य खाद्य तेल व सामान पर महंगाई का विरोध किया। कहा कि गरीब, मजदूर और किसान को चारों तरफ से षड्यंत्र के तहत लूटा जा रहा है। शासन-प्रशासन एवं व्यापारियों द्वारा की जा रही लूट का विरोध हम सभी को संगठित होकर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूरे देश के किसान संगठित होकर कृषि कानूनों के विरुद्ध लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में अड़ी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव ने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है, जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा, पदमुक्त कर दिया जाएगा। जिला प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अधिकारियों के घर लगा ली गई है। जिसके चलते गांवों में सफाई नहीं हो पाती है। इस अवसर पर ओमपाल शास्त्री, अनुराग, विनय, लख्मीचंद यादव, रामदास मुखिया, शशीकांत, रवी, सोनू, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed